समस्तीपुर। समस्तीपुर महिला थाना में कार्यरत जमादार कमला कुमारी की मौत गुरुवार की अहले सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वह पटना के खगोल थाना क्षेत्र के खगोल की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में शोक की लहर छा गयी। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। फिर परिजनों को महिला अधिकारी के शव सौंप दिए गए। बताया जाता है कि महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके कारण उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की अहले सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को अचानक अधिक तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि परिजन शव को लेकर चले गए हैं। यूडी केस दर्ज कराया जा रहा है।








