समस्तीपुर। बलिराम भगत महाविद्यालय में 7/12एनसीसी, बीआरबी कॉलेज और 12 बिहार बटालियन, एनसीसी,समस्तीपुर की तरफ से इस साल आयोजित होने वाले 18 वें जी-20 शिखर सम्मेलन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया ।ज्ञात हो कि इस बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। इस व्याख्यान का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारा देश इस साल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। शिखर सम्मेलन का थीम है वसुधैव कुटुंबकम जो हमारी सनातन संस्कृति का सार्वभौमिक संदेश है। यह मानव और उसके पर्यावरण के बीच संतुलित संबंधों का संदेश देता है। हमें विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर ही चलना होगा।हमें अपनी जीवनशैली में भी इसके अनुरूप बदलाव लाना होगा।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि के बारे में छात्रों को जागरूक किया।इस व्याख्यान का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ उल्लास टी ने किया।इस अवसर पर डॉ देवेंद्र चौधरी, डॉ शशि भूषण कुमार शशि,प्रो हरि नारायण, डॉ सुनील कुमार मिश्र, डॉ बिंध्याचल साह,प्रो शकील अहमद, डॉ मो तैयब,प्रो ज्योति कुमारी, डॉ सरोज कुमार मिश्रा, डॉ अशोक कुमार आदि शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर एनसीसी और विभिन्न विभागों के छात्रों के बीच ग्रुप डिस्कशन भी हुआ जिसमे प्रियांशु,तनिष्का,मकसूद, सन्नी कुमार,पूजा,ज्योति, जोया आदि छात्र छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।







