ताजपुर के डीपीएस में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर/ताजपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शाहिद राजा खान उपनगर आयुक्त, समस्तीपुर, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद और अभिभावकों के उपस्थिति में इसका आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा प्रोजेक्ट का बेहतर प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण आरएफआईडी डोर लॉक, वायरलेस उपकरण, रडार सिस्टम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रिप इरिगेशन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी द्वारा फार्मिंग, किडनी सिस्टम, कचरा से बिजली उत्पादन आदि रहा।

इस प्रदर्शनी में बिगनर से 9 तक के बच्चों ने अपना योगदान दिया। निदेशक मसूद हसन ने बताया कि बच्चे इस प्रदर्शनी से एक तरफ जहां अपनी प्रतिक्रिया को दिखाया , वहीं साइंस और टेक्नोलॉजी द्वारा पर्यावरण एवं मानव जीवन सुलभ बनाने का संदेश दिया। उपस्थित गणमानय व्यक्तियों ने इसकी सरहाना करते हुए उज्जवल भविष्य को कामना की। मौके पर डॉक्टर राफेय हसन, तरबिंदर सिंह, नदीम खान, ई सिराज उद्दीन, खुर्शीद खान, ज्ञान भास्कर, डॉ जियाउल हक, प्रोफेसर शाजिया परवीन, मिताली चौधरी, सुष्मिता राउत तथा सभी शिक्षक मौजूद थे। एसओएफ में गोल्ड मेडल जीतने वाले विद्यार्थी को भी पुरुस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *