समस्तीपुर। मोबाइल पर भड़काउ व अश्लील गाना के वायरल मामले में गायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मोबाइल पर एक अश्लील गाना वायरल हो रहा था, जो एक धर्म विशेष के लोगों को धार्मिक भावनों को ठेस पहुंचाते हुए गाया जा रहा था। इसकी सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही गायक अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कल्याणपुर थाना के खरसंड का रहने वाला है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर किशन सहनी है, जो दरभंगा जिले के सिमरी थाना के बिरदीपुर का रहने वाला है। इन दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम में कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई राज किशोर राम, एएसआई रविशंकर पांडेय, सिपाही निरंजन कुमार व सुनील कुमार शामिल थे।







