समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज। डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 की प्रथम चरण के पुनर्परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों, स्टेटिक दंडाधिकारियों, पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों के साथ आगामी रविवार को आयोजित परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा की गयी। बताते चले यह परीक्षा दिनांक 05 मार्च को एकल पाली में 12 बजे मध्याह्न से 02.15 बजे अपराह्न तक जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रातः 09 बजे से 11 बजे पूर्वाह्न तक ही होगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि पूर्वाह्न 11 भी के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी के पास पेन, पेंसिल, वाइटनर, कैलकुलेटर, स्लाइडर रुल, लॉग टेबल, ग्राफ पेपर, चार्ट पेपर, ब्लेड या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, पहनने योग्य डिवाइस, स्मार्ट फोन, घड़ी, ईयर फोन कार्डलेस डिवाइस आदि रखना पूर्ण रूप से वर्जित है।


जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वस्तुओं में से कोई भी है, तो उनके अभ्यर्थित्व को अनुचित साधनों का उपयोग करने के रूप में माना जाएगा और उनका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा तथा उन्हें भविष्य की परीक्षा के लिए 05 वर्षो तक के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।
परीक्षा की तैयारियों के संबंध में अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता समस्तीपुर सह नोडल पदाधिकारी एवम् मदन राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह-सहायक नोडल पदाधिकारी द्वारा इस परीक्षा के तकनीकी पहलुओं से सभी केंद्राधीक्षकों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवम् दंडाधिकारियों को परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल रखने पर कठोर कारवाई करने का निदेश दिया। परीक्षा परिसर में किसी कर्मी के पास कोई मोबाइल नहीं रहेगा। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सभी केंद्राधीक्षकों एव प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी उपस्थित थे।





