हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद ननद भाभी फिर से हुई एक, दोनों ने रचा ली है शादी

समस्तीपुर/रोसड़ा। दूरबीन न्यूज। पिछले एक महीने से रोसड़ा के ननद-भौजाई के प्यार व फिर शादी की कहानी काफी सुर्खियों में है। भाभी ने अपनी ननद से ही शादी रचा ली। जिसमे भाभी पति बनकर ननद को अपनी पत्नी मानकर शादी रचा ली थी। घर से लेकर थाना तक इसको लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। परिवार वाले ने दोनों को अलग कर दिया था, जिसके बाद भाभी रूपी पति ने अपनी पत्नी रूपी ननद को पाने के लिए रोसड़ा थाना पर पिछले दिनों पहुंच कर हाई वोल्टेज ड्रामा की थी। जिसके बाद  भाभी ननद की शादी एक बार फिर चर्चा में हैं। अब भाभी (शुभकला) अपना प्यार सोनी (ननद) को हासिल कर चुकी है। इस मिलाप का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिलने के बाद एक बार फिर दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल साथ जीने-मरने की कसमें खायी। साथ ही वीडियो में दोनों गले मिलकर खूब गाना भी गा रही है।


आपको बता दें बीते दस दिन पूर्व लड़के के वेश में शुभकला (भाभी) रोसड़ा थाना पहुंची थी और अपनी कथित पत्नी ननद (सोनी) को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से ढूंढ कर लाने की गुहार लगायी थी। उसका कहना था कि प्रेम प्रसंग के बाद उसने सोनी से शादी की थी। लेकिन घरवालों को उसका और सोनी का यह रिश्ता पसंद नहीं था। जिस कारण घरवालों ने सोनी को उससे अलग करने के लिए कहीं छुपा दिया है। इस दरम्यान शुभकला ने अपना सिर भी फोड़ लिया था। अपने प्यार को पाने के लिए शुभकला हाथ में शादी का जोड़ा लिए घूमती नजर आती थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुभकला पूर्व से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है। ससुराल में रहने के दौरान ही उसका दिल अपनी ननद पर आ गया और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता चला गया। सबसे ताज्जुब की बात तो यह है कि शुभकला के पति प्रमोद को उसकी पत्नी व बहन के रिश्ते से कोई शिकायत नहीं है। फिलहाल शुभकला, सोनी व प्रमोद एकसाथ हंसी-खुशी एक ही परिवार में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *