व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भटौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधान शिक्षिक नीलू कुमारी ने किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने की, जबकि संचालन प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय ने किया।
समारोह का आयोजन विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक विवेकानंद चौधरी का स्थानांतरण सिंघिया प्रखंड के सरप्लस मध्य विद्यालय हरदिया में किए जाने के उपलक्ष्य में किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं शिक्षक विवेकानंद चौधरी को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विवेकानंद चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षण के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए विद्यालय में सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं विवेकानंद चौधरी ने भी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
मौके पर एचएम अवधेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, अमित कुमार मिश्रा, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, पारसनाथ महाराज, संजीत कुमार शर्मा, संजीव कुमार सिंह, आकांक्षा तिवारी, प्रीति गौतम, गोपाल चौधरी, प्रमिला देवी, राजकुमार मुखिया, संजीव कुमार, रजनीकांत आदि मौजूद थे।


*संस्कार दीप, आत्मविश्वास और व्यवहार विषय पर विद्यालयों में हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, हर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर किया गया फोकस – Doorbeen News*








