संस्कार दीप, आत्मविश्वास और व्यवहार विषय पर विद्यालयों में हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, हर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर किया गया फोकस

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सभी 125 प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक के नेतृत्व में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बार संगोष्ठी की थीम संस्कार दीप, आत्मविश्वास और व्यवहार था। शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेंडर के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों की समग्र शिक्षा, नियमित उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास के प्रति साझा जिम्मेदारी को मजबूत करना है।

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में प्रत्येक बच्चे के अंदर आत्मविश्वास पैदा कर उसे आगे बढाने के टिप्स बताए गए। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक के दौरान बच्चों को पढाई के दौरान समान अवसर उपलब्ध कराने खेल-खेेल में पढाई तथा पढाई के साथ खेल भी आवश्यक तथा इस क्रम में बच्चों की व्यक्तिगत क्षमता को पहचानने पर विशेष बल दिया गया। विभाग का मानना है कि हर बच्चा अपनी सीखने की गति, रुचि और क्षमता के अनुसार अलग होता है।

बैठक के दौरान शिक्षक अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित कराने, समय पर विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय आने से पहले बच्चों को पौष्टिक नाश्ता कराने की अपील की। शिक्षकों का कहना है कि स्वस्थ्य एवं पोषित बच्चा विद्यालय में अधिक सक्रिय रहता है और पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। संगोष्ठी में बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, अनुशासन, व्यवहार एवं सीखने की क्षमता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा भी की गई। जिन बच्चों की पढ़ाई कमजोर है या जिनकी विद्यालय में उपस्थिति कम रहती है, उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर विचार किया गया। अभिभावकों को यह भी बताया गया कि बच्चों की पढ़ाई केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि घर का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। यदि विद्यालय और परिवार मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन करें तो उनके सीखने की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।

इसके अलावा बच्चों की रुचि, प्रतिभा और व्यवहार संबंधी पहलुओं पर भी अभिभावकों से विचार-विमर्श किया गया, ताकि प्रत्येक बच्चे की आवश्यकता के अनुरूप सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह मोहम्मद अब्दुल्लाह, बिहारी दास, देवानंद कामद, अरुण पासवान, दिलीप ठाकुर, रामनाथ पंडित, मृत्युंजय राय, नीलू कुमारी, संतोष कुमार, संजीत पोद्दार, जहांआर प्रवीण, सरिता कुमारी, मोहम्मद जैनुद्दीन,

मदन कुमार, उमेश प्रसाद राय, शांति भूषण, मृत्युंजय कुमार सिंह, अजय कुमार राय, राजकुमार राय, उमेश प्रसाद सिंह, प्रमोद पासवान, प्रदीप कुमार, हीरानंद झा, सतनारायण आर्य, सुभाष सिंह, संजीव कुमार, रामबाबू सिंह सहित अन्य प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

*मशरूम उत्पादन में बिहार बना देश का नंबर-1 राज्य; अब औषधीय मशरूम में भी सिरमौर बनने की तैयारी – Doorbeen News*

मशरूम उत्पादन में बिहार बना देश का नंबर-1 राज्य; अब औषधीय मशरूम में भी सिरमौर बनने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *