जिलाधिकारी ने विद्यापति धाम स्थित अखाड़ा छठ घाट का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित विद्यापति धाम में बाया नदी के तट पर अवस्थित अखाड़ा छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई, पहुंच पथ, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अंचल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अखाड़ा छठ घाट विद्यापतिनगर का सबसे बड़ा एवं प्रमुख छठ घाट है, जहां छठ महापर्व के अवसर पर 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं व्रतियों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए घाट पर व्यापक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जानी हैं।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पूर्व घाट की समुचित साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नदी में जल की गहराई एवं संभावित खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाट पर भीड़ प्रबंधन, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। अतः सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए नियमित रूप से तैयारियों की निगरानी करें।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश – Doorbeen News*

विद्यापति महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *