व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: दरभंगा : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। तभी तो पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। कुछ ऐसा ही मामले दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। घटना के बाद हलचल मच गई है। गोली लगने से ASI गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, उजान गांव में गुरुवार को पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान थाना में ASI रणधीर कुमार को गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं पैर में लगी और पैर को चीरते हुए आर-पार हो गई। घायल ASI को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


रणधीर कुमार पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि पुलिस टीम उजान गांव के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान ASI रणधीर कुमार पुलिस वाहन में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बगीचे में छिपे किसी बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी और आर-पार निकल गई। अचानक हुई इस घटना से पुलिस टीम में अफरा-तफरी मच गई।
पैट्रोलिंग टीम में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल ASI को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इलाके में छापेमारी और तलाशी अभियान में जुट गई। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है।


*बच्चों ने आकर्षक झांकी के जरिए प्रस्तुत की छठ पूजा की परंपरा, रंगोली और भाव नृत्य ने मोहा मन – Doorbeen News*
बच्चों ने आकर्षक झांकी के जरिए प्रस्तुत की छठ पूजा की परंपरा, रंगोली और भाव नृत्य ने मोहा मन








