बच्चों ने आकर्षक झांकी के जरिए प्रस्तुत की छठ पूजा की परंपरा, रंगोली और भाव नृत्य ने मोहा मन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक आस्था के महापर्व छठ की परंपराओं को मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने छठ व्रत के विभिन्न आयामों को रचनात्मक रूप देकर अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।

इस अवसर पर शिक्षिका बीवी शकीला रहमान और खुशबू राय के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, शिक्षक विमल कुमार साह, विमला कुमारी और इंदिरा कुमारी की देखरेख में बच्चों ने छठ पूजा की पारंपरिक विधियों का प्रदर्शन किया।

पारंपरिक वेशभूषा में घाट पहुंचीं व्रती

कार्यक्रम में छात्राओं ने बाल बैंड, दंड प्रणाम करती व्रती और डाला लेकर छठ घाट पहुंचने जैसी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। रंग-बिरंगे भारतीय परिधानों में सजी छात्राओं ने पवनैतिन के रूप में डूबते सूर्य की आराधना की और फल-मिष्ठान से सजे सूप अर्पित कर छठ पूजा की परंपरा को जीवंत किया।

बच्चों ने विद्यालय परिसर में पोखर का आकर्षक मॉडल भी बनाया। इसे केले के थंब और अन्य सजावटी सामग्रियों से खूबसूरती से सजाया गया था। इसके बाद छात्राओं ने छठ गीतों पर आधारित सामूहिक भाव नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को छठ महापर्व की परंपराओं से जोड़ने के साथ सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने सामूहिकता और अपनी लोक संस्कृति के महत्व को भी समझा।

मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, दिवाकर कुमार सिंह, विनय सिंह, कैलाश राम, मो. सादुल्लाह, शिक्षा सेवक कैलाश सदा सहित बाल संसद, मीना मंच, इको क्लब और यूथ क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

*राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल बना चैंपियन, रोमांचक टाईब्रेकर में सारण को 3-0 से दी शिकस्त – Doorbeen News*

राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल बना चैंपियन, रोमांचक टाईब्रेकर में सारण को 3-0 से दी शिकस्त

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *