व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर विधानसभा के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) से अनुमोदित जनहित एवं विकास से जुड़ी विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का उद्घाटन सांसद शाम्भवी चौधरी जी ने किया।
इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।


उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वर्षों से लंबित भोला टॉकीज के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण, समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर मुक्तापुर में आरओबी निर्माण, मगरदही घाट स्थित गंडक नदी पर पुल निर्माण तथा मुसरीघरारी के पास से बेझा, जितवारपुर एवं बिसनपुर होते हुए हकीमाबाद बाइपास स्थित नवनिर्मित पुल तक सड़क संपर्क स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर इन योजनाओं को स्वीकृति दिलाई गई है। इन सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
सांसद ने कहा कि आज समस्तीपुर विधानसभा में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।


उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि मै समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की बेटी हुँ, समस्तीपुर वासीयों को जनता नहीं, बल्कि अपना परिवार मानती हैं। परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी दायित्व है। मैं सदैव क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेंगी।
आज के समस्तीपुर मे विकास योजनाओं उद्घाटन समारोह मे समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, विधान परिषद डा तरुण कुमार चौधरी, लोजपा रा. जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार उर्फ हिरा सिंह, बिनोद चौधरी, उपप्रमुख सह: सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, नीरज भारद्वाज, विशुनदेव कुशवाह, राजिव सिंह, अरुण झा,
शुजय पासवान, मुकेश कुशवाह, रिना सहनी , केशरी मेहता सहित बड़ी संख्या मे एनडीए पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।



*विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग द्वारा पुण्यतिथि पर जनकवि नागार्जुन की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण – Doorbeen News*
विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग द्वारा पुण्यतिथि पर जनकवि नागार्जुन की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण





