पांच कट्ठा जमीन के विवाद में 75 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप, गांव में सनसनी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव में पांच कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या-10 निवासी स्वर्गीय कप्पू दास की पत्नी संपत्तिया देवी (75) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद की आशंका

मृतका के परिजनों ने पांच कट्ठा जमीन के विवाद को हत्या की संभावित वजह बताया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

आवेदन मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि लोहागीर गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों का आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*निर्दलीय MLC बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद के सभापति से की मुलाकात – Doorbeen News*

निर्दलीय MLC बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद के सभापति से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *