समस्तीपुर में 1.49 लाख की लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार; 18 हजार रुपए नकद बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट के कार्यालय में घुसकर 1.49 लाख रुपए लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर लूटी गई राशि में से 18 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में पांच अज्ञात अपराधी शामिल थे। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक सतीश सुमन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:20 बजे की है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हसपुर एलौथ स्थित एक फ्लिपकार्ट के कार्यालय में पांच अज्ञात अपराधी घुस गए थे। अपराधियों ने दुकानदार रोशन कुमार (21) को जान से मारने का भय दिखाकर 1 लाख 49 हजार 700 रुपए नकद लूट लिए थे। रोशन कुमार रामभरोसे राय के पुत्र हैं।

एसआईटी गठित कर शुरू की गई थी छापेमारी

मामले में मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 172/26, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

आरोपी की निशानदेही पर 18 हजार रुपए बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड संख्या-6 निवासी बिरजू कुमार महतो का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके निशानदेही पर लूटी गई राशि में से 18 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

पेशेवर अपराधी होने की आशंका, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी है। उसका आपराधिक इतिहास सीमावर्ती थानों से पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य अपराधियों और लूट की शेष राशि के संबंध में भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, रंगलाल साह सहित डीआईयू शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

*समस्तीपुर में एनएच-28 पर ट्रक चालक से लूट, 15-20 किलोमीटर तक पिकअप से किया पीछा; मोबाइल और 7 हजार नकद लेकर फरार – Doorbeen News*

समस्तीपुर में एनएच-28 पर ट्रक चालक से लूट, 15-20 किलोमीटर तक पिकअप से किया पीछा; मोबाइल और 7 हजार नकद लेकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *