सरायरंजन में अपराधियों ने गोली मारकर की अंधेड़ की हत्या, गांव में पसरा मातम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत रसलपुर स्थित वार्ड 6 में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड एक निवासी गांगो राय के पुत्र सुबोध राय (45) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है उक्त अधेड़ अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर से करीब दो –ढाई किलोमीटर उत्तर में वार्ड 6 से गुजर रहे थे।

इस बीच पूर्व से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसकी कनपटी एवं पंजरे में एक –एक गोली दाग दी। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल बल के साथ पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया था। मृतक की पत्नी धर्मशिला देवी अपने वार्ड कीपंच थी। मृतक को एक पुत्री एवं दो पुत्र हैं। मृतक की पुत्री की शादी अगले माह में होनी थी।गोलीबारी की आकस्मिक घटना में अधेड़ की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। वहीं मृतक के स्वजनोंका रोते-रोते बुरा हाल था।

*पर्यावरण जागरूकता सह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न, प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित, बंदियों का यह प्रयास सराहनीय- डीएफओ – Doorbeen News*

पर्यावरण जागरूकता सह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न, प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित, बंदियों का यह प्रयास सराहनीय- डीएफओ

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *