पर्यावरण जागरूकता सह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न, प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित, बंदियों का यह प्रयास सराहनीय- डीएफओ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। मंडल कारा समस्तीपुर में आशा सेवा संस्थान एवं वन प्रभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य पर्यावरण जागरूकता सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कारा परिसर में पौधों का रोपण किया गया। साथ ही, जेल परिसर के भीतर पर्यावरण संरक्षण, बागवानी और हरियाली बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बंदियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।राजकुमार शर्मा (वन प्रमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “पेड़-पौधे हमारी जीवनरेखा हैं।

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण ही सबसे कारगर उपाय है। मंडल कारा के बंदियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है। जब व्यक्ति प्रकृति से जुड़ता है, तो उसके विचारों में सकारात्मक बदलाव स्वतः आने लगता है।”

प्रशांत कुमार ओझा अधीक्षक मंडल कारा समस्तीपुर ने कहा कि मंडल कारा केवल सजा भुगतने की जगह नहीं, बल्कि सुधार और सकारात्मक पुनर्वास का केंद्र है। बंदियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें बागवानी से जोड़ना उनके मानसिक तनाव को कम कर सकारात्मक दिशा में ले जाता है। जेल प्रशासन परिसर को पूर्णतः हरित और स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

“कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आवश्यक सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से एनजीओ संघ (बिहार) के सचिव संजय कुमार बबलू, समाजसेवी केशव किशोर प्रसाद, कारा उपाधीक्षक शिवमंगल प्रसाद एवं सहायक अधीक्षक प्रेरणा कुमारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

*एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई के 50 स्वयंसेवकों का विशेष शिविर संपन्न – Doorbeen News*

एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई के 50 स्वयंसेवकों का विशेष शिविर संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *