व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : नवरात्र के पावन अवसर पर ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के शिव शक्ति भवन में राजयोगिनी रानी दीदी के अभिनंदन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मातृशक्ति के सम्मान और आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण भाई ने बिहार एवं झारखंड ब्रह्माकुमारीज की निदेशिका राजयोगिनी रानी दीदी और अन्य बहनों के स्वागत से की।
चैतन्य देवियों के स्वरूप में किया गया अभिनंदन
इस अवसर पर राजयोगिनी रानी दीदी के साथ सविता बहन, मुजफ्फरपुर की सीता बहन एवं भारती बहन, शाहपुर पटोरी की रंजना बहन, रोसड़ा की कुंदन बहन, दलसिंहसराय की सोनिका बहन, पूसा की पूजा बहन और मोहिउद्दीननगर की आशा बहन को चैतन्य देवियों के स्वरूप में सम्मानित किया गया।
सभी बहनों को तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर, पुष्पमाला एवं मुकुट पहनाकर आरती उतारी गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्वेत वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रेष्ठ विचार और दैवी गुणों को जीवन में अपनाएं : रानी दीदी
राजयोगिनी रानी दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मनुष्य को श्रेष्ठ विचारों, पवित्र भावनाओं और दैवी गुणों को जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने नारीशक्ति के सम्मान, आत्मिक जागृति और अच्छे संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुजफ्फरपुर से आए अरविंद भाई ने कहा कि सच्चा जागरण अपने भीतर की शक्ति को जागृत करना और आसुरी प्रवृत्तियों का नाश करना है। ओमप्रकाश भाई ने देवियों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में रामगोपाल सुरेका, रमेश चांदना, सतीश चांदना, कृष्ण कुमार अग्रवाल, वरीय अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, डॉ. पंकज भाई, निर्दोष जी, राकेश माटा और राजकुमार भाई सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।



*साईं मंदिर, दक्षिणेश्वर काली और विक्टोरिया हाउस के स्वरूप में सजे दुर्गा पंडाल, कल खुलेंगे माता के पट – Doorbeen News*










One Comment