व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र कुमार यादव के पिताजी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर बी एस टी ए गोपगुट समस्तीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की । बताते चलें कि उनके पिता कृष्ण देव यादव एक मध्यम वर्ग के किसान एवं समाज सेवी थे जिनके निधन से पूरे समाज दुखी हैं।


उनका निधन विगत 14 अक्टूबर को हो गई थी वे 86 वर्ष उम्र के थे। वे समाज सेवा में हमेशा से समर्पित रहे। इधर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, पोता-पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये।
प्रतिनिधिमंडल में बीएसटीए गोपगुट जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार, जिला सचिव रामबाबू सिंह, प्रखंड सचिव मो अजमत सहित अन्य ने जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव के पैतृक घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।





*ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य देवियों के रूप में बहनों का सम्मान, राजयोगिनी रानी दीदी ने दिया आशीर्वचन – Doorbeen News*
ब्रह्माकुमारीज में चैतन्य देवियों के रूप में बहनों का सम्मान, राजयोगिनी रानी दीदी ने दिया आशीर्वचन





