व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk (समस्तीपुर)। मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कमल किशोर राय उर्फ लोहा सिंह (60) की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पटना के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार डॉ. कमल किशोर राय कल्याणपुर बस्ती निवासी स्व. प्रेमशंकर राय के पुत्र थे। गुरुवार की देर शाम वह मदुदाबाद चौक से पैदल अपने घर लौट रहे थे। चौक से उनके घर की दूरी महज 500 मीटर से भी कम है। इसी दौरान मदुदाबाद-घटहो पथ पर घर की ओर मुड़ते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


बेगूसराय से पटना रेफर किए गए थे चिकित्सक
वाहन की ठोकर लगने से चिकित्सक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उनके सिर और कान के समीप गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


*होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों को नगर आयुक्त की चेतावनी, भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई – Doorbeen News*
होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों को नगर आयुक्त की चेतावनी, भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई









One Comment