शारदीय नवरात्रि मेला के अवसर पर 11 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रतिदिन, प्रयागराज और पटना के मध्य एक अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल का परिचालन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : हाजीपुर : विंध्याचल में लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेला के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड को देखते हुए पटना और प्रयागराज के मध्य 11.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रतिदिन एक अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल 04181/04182 का परिचालन किया जाएगा ।

गाड़ी सं. 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल 11.10.2026 से 26.10.2026 तक प्रयागराज से प्रतिदिन 11.15 बजे खुलकर 11.28 बजे नैनी, 11.50 बजे मेजा रोड, 12.10 बजे मांडा रोड, 12.35 बजे विंध्याचल, 12.53 बजे मिर्जापुर, 13.30 बजे चुनार, 15.40 बजे डीडीयू,17.08 बजे बक्सर, 18.08 बजे आरा, 19.00 बजे दानापुर रुकते हुए 20.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 04181 पटना-प्रयागराज मेमू स्पेशल 11.10.2026 से 26.10.2026 तक पटना जं. से प्रतिदिन 21.00 बजे खुलकर 21.20 बजे दानापुर, 22.05 बजे आरा, 23.30 बजे बक्सर, अगले दिन 02.20 बजे डीडीयू, 03.23 बजे चुनार, 04.23 बजे मिर्जापुर, 04.35 बजे विंध्याचल, 05.02 बजे मांडा रोड, 05.23 बजे मेजा रोड, 06.00 बजे नैनी रुकते हुए 06.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी ।

*नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव – Doorbeen News*

नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *