व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से कथित वोट चोरी के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जनता मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाला। ज्ञानेश कुमार एवं मोदी-शाह का संयुक्त पुतला लेकर निकाले गए मार्च में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। मार्च अस्पताल चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने की। सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शाद तौहीदी, मनोज कुमार सिंह, शंकर महतो, संजय कुमार, चांदबाबू, संजीव राय, रॉकी खान तथा मनोज साह समेत अन्य वक्ताओं ने वोट चोरी को लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।


भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी-शाह ने साजिश के तहत चुनाव आयोग को आगे कर पहले एसआईआर के जरिए फॉर्म-7 का दुरुपयोग करते हुए देश के करोड़ों वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवा दिए और बाद में अपने समर्थक मतदाताओं के नाम जोड़कर भाजपा की जीत का रास्ता साफ करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र और संविधान पर हमला है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर मोदी-शाह गद्दी छोड़ो”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” तथा “लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारों के बीच ज्ञानेश कुमार, मोदी-शाह का संयुक्त पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।


*कोर्ट परिसर में इसी महीने शुरू होगा एसबीआई का एटीएम, काम तेजी से जारी, एटीएम शुरू होने से न्यायालय कर्मियों और ग्राहकों को मिलेगी सुविधा – Doorbeen News*








