व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 6 में कई दिनों से नल जल योजना का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को हंसोपुर चौक के पास जिला मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि नल जल योजना के तहत मिलने वाला पानी कई दिनों से नहीं मिल रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


इससे नाराज होकर लोगों ने सड़क जाम कर अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।सड़क जाम होने के बाद मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को गलियों और वैकल्पिक रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण नल जल योजना से पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। इसकी जानकारी पीएचईडी विभाग को दी गई है।
मोटर की मरम्मत कराकर जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।वहीं, सड़क जाम की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम के फिरोज खान भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया।


*सिंघिया में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका – Doorbeen News*
सिंघिया में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका








