व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर/दलसिंहसराय। केंद्रीय एवं बिहार प्रदेश ‘इंडिया गठबंधन’ के आह्वान पर 07 अक्टूबर 2026 को दलसिंहसराय में गठबंधन में शामिल विभिन्न घटकों एवं दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से एक अहिंसात्मक, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन, जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह विरोध-प्रदर्शन देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा तथा जनसरोकार से जुड़े गंभीर मुद्दों के प्रति विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की 07 अक्टूबर 2026
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से
प्रारंभिक स्थल: दलसिंहसराय महावीर चौक निर्धारित की है


वंही जुलूस का प्रस्तावित मार्ग: दलसिंहसराय महावीर चौक ,गुदरी निर्धारित मार्ग से होते हुए कार्यकर्ता सरदारगंज एनएच-28 चौराहा मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ विरोध सभा एवं पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न किया जायेगा।
इंडिया गठबंधन समन्वय समिति ने यह स्पष्ट किया है कि संपूर्ण कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक एवं कानून-सम्मत तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान:
सार्वजनिक संपत्ति को कोई क्षति नहीं पहुँचाई जाएगी।
यातायात एवं आम जनजीवन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न नहीं किया जाएगा।
कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने जैसा कोई कार्य नहीं होगा।


आयोजकों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय को इस संबंध में लिखित सूचना राजद अध्यक्ष मो जाबिर. कांग्रेस नेता उदय केतु चौधरी, मो फैज, सीपीएम नेता नीलम देवी सीपीआई नेता विनोद समीर, भाकपा – माले नेता उदय कुमार के द्वारा दी गई है ताकि सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

*करियन में जलजमाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, टायर जलाकर जताया आक्रोश – Doorbeen News*
करियन में जलजमाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, टायर जलाकर जताया आक्रोश







