व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के सलमपुर इतवार हाट के पास हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल, पर्स और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना 5 अक्टूबर की रात करीब 10:05 बजे हुई थी। अपराधियों ने कमतौल, ताजपुर निवासी फूल कुमार राय को आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर उनकी एसपीओ साइन मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR33AY****), ओप्पो कंपनी का मोबाइल, आधार कार्ड, पर्स और एक हजार रुपए नकद लूट लिए थे।
घटना के बाद बंगरा थाने में कांड संख्या 114/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। टीम ने तकनीकी जांच और अपराधियों के सुराग के आधार पर मोहिउद्दीनगर रजवा के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपियों में सरायरंजन थाना क्षेत्र के मामातपुर निवासी कुंदन कुमार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बधुआ सिहमा वार्ड-20 निवासी अविनाश कुमार और बधुआ बुर्जुग वार्ड-13 निवासी राकेश कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध आग्नेयास्त्र, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकद राशि बरामद की है। इस संबंध में बंगरा थाने में अलग से कांड संख्या 115/26 दर्ज कर शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।


*शाहपुर बघौनी से निकला मार्च मदरसा चौक पहुंचकर सभा में हुआ तब्दील, ईसीआई पर लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई का आरोप – Doorbeen News*








