व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के राजपुर-जौनापुर निवासी चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह ‘हरि’ को शुक्रवार की रात पटना के राजेन्द्र नगर में स्थित संगीत नाटक अकादमी के प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक समारोह में समृद्ध संस्कृति राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह समारोह प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में क्लासिकल कल्चरल रिसोर्स फाउंडेशन, पटना द्वारा आयोजित किया गया था।


हरि को यह सम्मान उनके स्तरीय-सृजन के लिए दिया गया। सम्मान में अंगवस्त्र, पाग और प्रतीक चिह्न के साथ पाँच हजार एक सौ की राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें फाउंडेशन के निदेशक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित संतोष कुमार मिश्रा व अन्य गणमान्यों व उपस्थित कलाकारों के हाथों प्रदान किया गया। मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक धर्मेद्र तिवारी ,सोशल एक्टिविस्ट किसलय किशोर और बिहार सरकार के पूर्व सचिव नित्यानंद सिंह थे ।


शास्त्रीय गायक इंद्रेश मिश्रा (दिल्ली), तबला वादकदक संतोष पाठक (दिल्ली), सारंगी वादक शांभी सिसोदिया, कुच्चिपुड़ी नृत्यांगना शरण्या रेड्डी, प्रणिका रेड्डी,नर्त्तक डी ऋषिकेश, अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भवाई नर्त्तक सुरेश व्यास और राजस्थानी गायक कलाकार स्वरूप खान, हबीब खान, जाकिर खान, साफी खान व बुंदू खान आदि अपनी प्रस्तुति से तीन घंटे तक दर्शकों को अनुरंजित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह गौतम ने किया।


*समस्तीपुर में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा – Doorbeen News*
समस्तीपुर में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा







One Comment