व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के निदेशानुसार समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षिका बिमला कुमारी के द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन के तेने कहियो,प्रीत परायों जानो रे ” से किया गया।
तदोपरांत छात्राओं ने “रघुपति राघव राजा राम”सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जीवन वृत्त को पटल पर रखा। उन्होंने गांधी जी के जन्म दिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में संसार में मनाए जाने के औचित्य पर भी प्रकाश डाला।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संजीव कुमार झा ने कहा कि गांधी जी को सत्य और अहिंसा की प्रेरणा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक से प्राप्त हुआ।
वहीं शिक्षक मो.सादुल्लाह ने गांधी जी के अन्य छूटे यादगार को दोहराया। मौके पर शिक्षिका बीवी शकीला रहमान, इन्दिरा कुमारी, बाल संसद,मीना मंच,यूथ क्लब,इको क्लब के सदस्यों ने सहयोग किया। अंत में बाल संसद की प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


*सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित, आईसीडीएस की सेवाओं को अंतिम लाभुक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का मंत्री ने दिया निर्देश – Doorbeen News*








