व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के रोसड़ा शहर के फकीराना मठ मोहल्ला निवासी वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी के पिता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक महेश चौधरी का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वे करीब 94 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, शिक्षाविदों और आसपास के लोगों के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अंतिम दर्शन कर शोक संवेदना व्यक्त की।
स्वर्गीय महेश चौधरी मूल रूप से खानपुर प्रखंड के हसनपुर गांव के निवासी थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे रोसड़ा स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। मंगलवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने मधुबनी जिले सहित जिला के विभूतिपुर, उजियारपुर, रोसड़ा सहित विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्थानीय लोग सम्मान के साथ याद कर रहे हैं।


उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की खबर मिलते ही कई शिक्षाविद, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
स्वर्गीय महेश चौधरी के एकमात्र पुत्र शंभूनाथ चौधरी रोसड़ा अनुमंडल में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनके निधन पर पत्रकारों, शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बुधवार को अंतिम संस्कार बेगूसराय के सिमरिया घाट पर किया जाएगा। इसको लेकर शव यात्रा सिमरिया घाट की ओर प्रस्थान कर चुकी है, जहां शिक्षक स्व महेश चौधरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


*स्थानांतरण पर शिक्षक गणेश प्रसाद व शिक्षिका दिव्या रानी को दी भावभीनी विदाई – Doorbeen News*
स्थानांतरण पर शिक्षक गणेश प्रसाद व शिक्षिका दिव्या रानी को दी भावभीनी विदाई








