भगत सिंह जी की जयंती पर समस्तीपुर विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि, स्मारक पार्क की बदहाली पर जताई चिंता

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज सोमवार को समस्तीपुर विकास मंच के तत्वावधान में शहर के मगरदही घाट स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, संचालन समाजसेवी सह अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन तथा विषय प्रवेश समाजसेवी विश्वनाथ हजारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर विकास मंच के नगर संयोजक सह जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय ने किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि भगत सिंह जी का जन्म 28 सितम्बर 1907 को हुआ था। उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। भगत सिंह ने नौजवान भारत सभा और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना कर देश के युवाओं में आजादी की अलख जगाई।

लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए सांडर्स वध और असेंबली में बम फेंकने जैसी घटनाओं ने उन्हें देश के हर नौजवान का हीरो बना दिया। उनका विचार था कि आजादी सिर्फ अंग्रेजों से मुक्ति नहीं, बल्कि गरीब, किसान और मजदूरों के शोषण से मुक्ति है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि समस्तीपुर शहर स्थित जिस स्मारक परिसर में हम उन्हें नमन करने आते हैं, उसी पार्क में साफ-सफाई की घोर कमी है। पूरे परिसर में कूड़ा-कचरा भरा पड़ा है और रख-रखाव नहीं होने से स्मारक की गरिमा धूमिल हो रही है। प्रशासन से मांग है कि स्मारक पार्क की नियमित साफ-सफाई कराई जाए।

मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के सदस्य सह कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी, अधिवक्ता सह समाजसेवी मोo शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, समाजसेवी मोo असगर हमीद अंसारी, समाजसेवी राजेश कुमार साह, समाजसेवी ईo राजेश कुमार,

समाजसेवी ईo पंकज कुमार, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, व्यवसायी हरेन्द्र कुमार, मातृवन्दन फाउंडेशन के सदस्य केशव कुमार सोनू, समस्तीपुर विकास मंच के सदस्य सह जिला राजद सचिव जयलाल राय, लियाफ़ी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, डाo रामपुकार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

*समस्तीपुर में देर रात तक सजी काव्य संध्या, रचनाकारों ने कविता और गजलों से बांधा समां – Doorbeen News*

समस्तीपुर में देर रात तक सजी काव्य संध्या, रचनाकारों ने कविता और गजलों से बांधा समां

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *