30 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर थाना अंतर्गत घिवाही गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान घिवाही गांव निवासी स्वर्गीय रामोतार मुखिया के पुत्र भिखो मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में भी शराब से संबंधित मामले में जेल जा चुका है।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को 30 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

*निपुण पथ के तहत पढ़ना, लिखना और गणना पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी – Doorbeen News*

निपुण पथ के तहत पढ़ना, लिखना और गणना पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *