व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शुक्रवार को दोपहर 2 बजे समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन चुनाव आचार संहिता के कारण किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं करके कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान रोमा भारती , संचालन जिला राजद के प्रधान महासचिव विपिन सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया।
इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध करते हुए बिहार और बंगाल में पुनः चुनाव कराने की मांग की।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा मोo नगर के पूर्व विधायक डाo एज्या यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद की गरिमा को पूरी तरह तार-तार कर दिया है। यह व्यक्ति चुनाव आयुक्त नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।
आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। जिस चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की थी, वही आज वोट चोरी और SIR जैसी दोषपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश कर रहा है। बिहार और बंगाल की जनता ने जिसे नकारा है, उसे जबरदस्ती सत्ता में बैठाया जा रहा है। यह लड़ाई सिर्फ राजद की नहीं, यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।


राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने काले कारनामों से पूरे चुनावी इतिहास को कलंकित कर दिया है। बिहार और बंगाल की भोली-भाली जनता के वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग ने सत्ता के इशारे पर पूरी चुनाव प्रक्रिया को मजाक बना दिया है।
दोषपूर्ण वोटर लिस्ट, दोषपूर्ण SIR और प्रशासन का दुरुपयोग – ये सब लोकतंत्र की हत्या है। राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक इस तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा। जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनः चुनाव नहीं होता, हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

मौके पर बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोहिउद्दीननगर के पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव , राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला प्रधान महासचिव विपिन सहनी, उजियारपुर संगठन निo जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो ,पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर सहित अन्य थे।


*आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश – Doorbeen News*
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश





