पीके ने समस्तीपुर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर सरकार को घेरा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को समस्तीपुर में आगामी MLC चुनाव को लेकर पार्टी की कैंपेन कमेटी की बैठकों में हिस्सा लिया। पीके ने पहली बैठक स्टेशन चौक स्थित ‘होटल हेरिटेज इन’ में की। इस दौरान बैठक में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जन सुराज के प्रत्याशी एसपी राय मौजूद रहे। वहीं, दूसरी बैठक ताजपुर रोड स्थित ‘अनुपम बिहार रिजॉर्ट’ में की।दरभंगा स्नातक निर्वाचन से जन सुराज के प्रत्याशी रवीन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे। पीके ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ चुनावी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर बदलाव के लिए मतदान करने का अवसर: पीके

इस दौरान पीके ने दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से जन सुराज के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर बदलाव के लिए मतदान करने का अवसर है। पिछले 30 वर्षों से शिक्षक और बिहार सरकार विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। यदि शिक्षक और स्नातक अपनी स्थिति में बदलाव चाहते हैं, तो नई व्यवस्था के लिए जन सुराज के उम्मीदवारों को मौका दें।

उन्होंने आगे कहा कि जिन स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्रों में जन सुराज के उम्मीदवार जीतेंगे, वहां 10 हजार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज की होगी। साथ ही, लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाना भी जन सुराज सुनिश्चित करेगा।

पीके ने समस्तीपुर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर सरकार को घेरा

प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में नाबालिक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर सम्राट सरकार घेरते हुए कहा कि कहा कि जब तक सरकार का चरित्र और पुलिसिंग व्यवस्था नहीं बदलेगी, तब तक बिहार को अपराध मुक्त बनाने की बात बेमानी है।

मौके पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा, किशोर कुमार मुन्ना,‌ दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जन सुराज के प्रत्याशी एसपी राय और दरभंगा स्नातक निर्वाचन से जन सुराज के प्रत्याशी रवीन्द्र कुमार यादव, संगठन जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सहनी, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा किया गया ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को मिला पुरस्कार – Doorbeen News*

जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा किया गया ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को मिला पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *