पूजा व पर्व के अवसर पर कोलकाता, सियालदह एवं हावड़ा से मधुबनी, सीतामढ़ी एवं रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल द्वारा आगामी पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए कोलकाता– मधुबनी, सियालदह–सीतामढ़ी एवं हावड़ा–रक्सौल के बीच पूजा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों के बीच प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेन के कुल 07 फेरे निर्धारित हैं।

इन विशेष ट्रेनों का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है—

1. गाड़ी संख्या 03185/03186 : कोलकाता–मधुबनी–कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन

03185 कोलकाता–मधुबनी:
ठहराव — कोलकाता टर्मिनल, नेहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., सकरी जं. एवं मधुबनी।

03186 मधुबनी– कोलकाता:
ठहराव – मधुबनी, सकरी जं., दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जं. एवं कोलकाता।

कोच संरचना: तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

2. गाड़ी संख्या 03187/03188 : कोलकाता–मधुबनी–कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन

03187 कोलकाता–मधुबनी:
ठहराव — कोलकाता टर्मिनल, नेहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., सकरी जं. एवं मधुबनी।

03188 मधुबनी–कोलकाता:
ठहराव — मधुबनी, सकरी जं., दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जं. एवं कोलकाता।

कोच संरचना: सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

3. गाड़ी संख्या 03133/03134 : सियालदह–सीतामढ़ी–सियालदह पूजा विशेष ट्रेन

03133 सियालदह–सीतामढ़ी:
ठहराव — नेहाटी जं., बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., दलसिंहसराय, समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., कमतौल, जनकपुर रोड होते हुए सीतामढ़ी।

03134 सीतामढ़ी–सियालदह:
ठहराव — सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., दलसिंहसराय, बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जं. एवं सियालदह।

कोच संरचना: सामान्य श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

4. गाड़ी संख्या 03043/03044 : हावड़ा–रक्सौल– हावड़ा पूजा विशेष ट्रेन

03043 हावड़ा–रक्सौल:
ठहराव — बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जं., चित्तरंजन, मधुपुर जं., जसीडीह जं., झाझा, किऊल जं., बरौनी जं., दलसिंहसराय, समस्तीपुर जं., दरभंगा जं., कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया एवं रक्सौल।

03044 रक्सौल–हावड़ा:
ठहराव — रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा जं., समस्तीपुर जं., दलसिंहसराय, बरौनी जं., किऊल जं., झाझा, जसीडीह जं., मधुपुर जं., चित्तरंजन, आसनसोल जं., दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल एवं हावड़ा।

कोच संरचना: सामान्य श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

पूजा पर्व के दौरान इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से पश्चिम बंगाल, बिहार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन के परिचालन दिवस, समय एवं आरक्षण की स्थिति की पुष्टि रेलवे की अधिकृत यात्री सूचना प्रणालियों से कर लें।

उपरोक्त सभी चार जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनों के प्रत्येक दिशा में 07-07 फेरे, अर्थात कुल 56 ट्रेन सेवाएं निर्धारित हैं।

*राजेंद्र पुल पर प्री-NI एवं NI कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द – Doorbeen News*

राजेंद्र पुल पर प्री-NI एवं NI कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *