वीमेंस कॉलेज के भौतिकी विभाग में हुआ अलुम्नाई इंटरेक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अनुभव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के भौतिकी विभाग में बुधवार को पूर्व छात्राओं के पारस्परिक संवाद के लिए अलुम्नाई इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग की कई पूर्व छात्राओं ने हिस्सा लिया और कॉलेज में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन समन्वयक डॉ. अपूर्वा मूले ने किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अपूर्वा मूले ने प्राचार्य का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व छात्राओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि शिक्षा का महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षित महिला ही परिवार के साथ-साथ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने व्यक्तित्व और क्षमताओं के विकास पर भी ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में डायरी प्रदान की गई। पूर्व छात्राओं और वर्तमान छात्राओं के बीच संवाद के दौरान शिक्षा, कॉलेज जीवन और विभाग से जुड़े अनुभवों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बरसर डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश शाह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अपूर्वा मूले ने वर्तमान छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया।

अंत में रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. रितु सांगवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

*पीने योग्य पानी में मुख्यतःतीन प्रकार की शुद्धियां पाई, जानने के लिए यहां क्लीक करें – Doorbeen News*

पीने योग्य पानी में मुख्यतःतीन प्रकार की शुद्धियां पाई, जानने के लिए यहां क्लीक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *