खौलते चावल के माड़ से झुलसे ढाई साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: रोसड़ा। रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली वार्ड-1 में शनिवार को खौलता हुआ चावल का माड़ गिरने से ढाई साल का एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कराने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मो. अंबर के पुत्र मो. अबूतालिब (ढाई वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार को बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह घर में रखे खौलते चावल के माड़ की चपेट में आ गया। गर्म माड़ शरीर पर गिरने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में बच्चे को समस्तीपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद महुली गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

*डिजिटल क्रॉप सर्वे करने गए किसान सलाहकार की पिटाई, हमले में घायल – Doorbeen News*

डिजिटल क्रॉप सर्वे करने गए किसान सलाहकार की पिटाई, हमले में घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *