व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के बरूणा पुल चौक पर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भव्य विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस को गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराते हुए नून नदी के तट पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।


प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश सहित प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से नदी के जल में विसर्जित किया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रतिमा विसर्जन के बाद 551 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। साथ ही सभी कन्याओं को खोइछा प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। विसर्जन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


*मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, जरूरी निपटा ले काम – Doorbeen News*
मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, जरूरी निपटा ले काम








