व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 11 सितंबर 2026: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमित अनुश्रवण करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका यथाशीघ्र निष्पादन किया जाए।







*मिशन परिवार विकास अभियान के सफल आयोजन को लेकर DM ने दिया निर्देश – Doorbeen News*
मिशन परिवार विकास अभियान के सफल आयोजन को लेकर DM ने दिया निर्देश





