व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सहरसा–पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर बेहतर सड़क व रेल कनेक्टिविटी तथा यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।
‘पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ के तहत देश भर में आधारभूत संरचनाओं के त्वरित और समन्वित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन एनएचएआई के साथ पूर्ण समन्वय बनाकर मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 95 ‘बी’ पर बनने वाले आधुनिक आरओबी निर्माण कार्य में सक्रिय सहयोग कर रहा है। गर्डर लॉन्चिंग व अन्य तकनीकी कार्यों के निष्पादन हेतु रेलवे द्वारा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक प्रदान किया गया है, जिसके कारण गाड़ियों का परिचालन नियंत्रित रहेगा।

*ब्लॉक का विवरण एवं तिथियां*:
यह ब्लॉक मधेपुरा– बैजनाथपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 75261 (सहरसा – पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर) के गुजरने के उपरांत प्रभावी होगा:
* 12 सितंबर 2026 (शनिवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
* 13 सितंबर 2026 (रविवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
* 15 सितंबर 2026 (मंगलवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
* 17 सितंबर 2026 (गुरुवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
* 20 सितंबर 2026 (रविवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)
* 26 सितंबर 2026 (शनिवार): प्रातः 08:20 बजे से पूर्वाह्न 11:20 बजे तक (3 घंटे)
* 27 सितंबर 2026 (रविवार): प्रातः 08:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (4 घंटे)

*ट्रेनों के परिचालन में बदलाव (नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण):*
ब्लॉक अवधि के दौरान इस रेलखंड पर चलने वाली नियमित गाड़ियों के समय में निम्नानुसार समायोजन किया गया है:
* गाड़ी संख्या 55570 (सहरसा – पूर्णिया पैसेंजर):
* 12, 13, 15, 17, 20 एवं 27 सितंबर: यह गाड़ी सहरसा जंक्शन से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) पुनर्निर्धारित होकर खुलेगी।
* 26 सितंबर: इस ट्रेन को सहरसा और बैजनाथपुर स्टेशनों के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।l
* गाड़ी संख्या 15284 (जयनगर – मनिहारी जानकी एक्सप्रेस):
* 12, 13, 15, 17, 20 एवं 27 सितंबर: इस ट्रेन को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जंक्शन के मध्य मार्ग में 60 मिनट (1 घंटा) नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

* गाड़ी संख्या 03215 (पूर्णिया कोर्ट – पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस):
* 12, 15 एवं 27 सितंबर: यह गाड़ी पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी।
* 26 सितंबर: इस गाड़ी को बनमनखी जंक्शन और दौरम मधेपुरा के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
(नोट: अन्य मेल/एक्सप्रेस तथा मालगाड़ियों का परिचालन भी आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा।)
इससे इस क्षेत्र के आम जनजीवन एवं यात्रियों को काफी लाभ होगा,
जिनमें से कुछ प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है:

*भीषण जाम से स्थायी मुक्ति*: मधेपुरा–बैजनाथपुर के बीच समपार संख्या 95 ‘बी’ पर आरओबी बनने से सड़क यातायात को ट्रेन आवागमन के दौरान घंटों फाटक बंद रहने की समस्या से निजात मिलेगी।
*दुर्घटना रहित सुरक्षित सफर:* समपार फाटक (लेवल क्रॉसिंग) समाप्त होने से सड़क और रेल दोनों यातायात की सुरक्षा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी और दुर्घटनाओं की आशंका पूरी तरह समाप्त होगी।

*समय व ईंधन की भारी बचत:* आरओबी चालू होने से कोसी व सीमांचल क्षेत्र के लोगों, आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) और स्कूली वाहनों को बिना रुके निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
*क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति:* ‘पीएम गति शक्ति’ मिशन के तहत इस आरओबी के तैयार होने से राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल नेटवर्क के बीच बेहतर तालमेल बनेगा, जिससे व्यापार, ढुलाई और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली सामयिक असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सुरक्षित और सुगम भविष्य के लिए सहयोग की अपील करता है।


*रोसड़ा में भीषण सड़क हादसा: बुलेट और साइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर – Doorbeen News*
रोसड़ा में भीषण सड़क हादसा: बुलेट और साइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर





