व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के परिसर में बुधवार को स्वर्गीय राम लखन सिंह की 40वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राम लखन सिंह के सबसे छोटे पुत्रवधू एवं स्वर्गीय पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी डॉ. उर्मिला सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद गजेंद्र विचार मंच के संयोजक, मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी बारी बारी से पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय राम लखन सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, बैजनाथ प्रसाद सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, पूर्व प्राचार्य कुंडेश्वर प्रसाद सिन्हा, पूर्व मुखिया घूरन यादव, योगेंद्र पासवान, सुशील कुमार सिंह, सरपंच भोली देवी, शिक्षक संजीव कुमार सिंह, त्रिवेणी मंडल, गणेश कुमार मंडल, रामकरण मंडल, विकास कुमार पोद्दार, राम नारायण, राजेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया बुधन पासवान, उग्रेश मंडल,
जय किशोर सिंह, चंद्र नारायण सिंह, राजा राम मंडल, विद्यासागर सिंह, अवधेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, राम प्रसाद, राम प्रसाद सिंह, भुनेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिवाजीनगर के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में स्वर्गीय राम लखन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


उनके प्रयासों से क्षेत्र में मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज जैसी शैक्षणिक संस्थाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि आज शिवाजीनगर में शिक्षा का जो विस्तार दिखाई देता है, उसमें राम लखन बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
लोगों ने कहा कि शिवाजीनगर प्रखंड की स्थापना में भी स्वर्गीय पूर्व मंत्री बिहार सरकार गजेंद्र प्रसाद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से वर्ष 1993 में शिवाजीनगर को प्रखंड का दर्जा मिला। शिवाजीनगर नामकरण में भी स्वर्गीय राम लखन बाबू एवं जगत बाबू के योगदान को स्थानीय लोग महत्वपूर्ण मानते हैं। पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


*बीस सूत्री की बैठक में नल-जल, यूरिया खाद और थाना शिफ्टिंग का मुद्दा उठा – Doorbeen News*
बीस सूत्री की बैठक में नल-जल, यूरिया खाद और थाना शिफ्टिंग का मुद्दा उठा






