व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुराम के प्रधानाध्यापक राजकुमार राय को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विकास भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मो. जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान शुभम कशौधन एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
बताया गया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येक प्रखंड से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान करने वाले एक-एक शिक्षक का चयन किया गया था। इसी क्रम में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुराम के प्रधानाध्यापक राजकुमार राय का चयन किया गया। बीईओ रामजन्म सिंह ने उनके कार्यों एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए जिला स्तर पर उनके नाम की अनुशंसा की थी।


प्रधानाध्यापक राजकुमार राय को विद्यालय में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। जिला स्तर पर प्रखंड के एक शिक्षक को सम्मानित किए जाने से शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल है। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई तथा अन्य शिक्षकों को भी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मान मिलने के बाद प्रधानाध्यापक राजकुमार राय ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के शिक्षकों, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।


राजकुमार राय के सम्मानित होने पर बीईओ रामजन्म सिंह, पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, मो. अब्दुल्ला, मदन कुमार, हीरानंद झा, रविंद्र कुमार, नीलू कुमारी, सत्यनारायण आर्य, संतोष कुमार, पिंकी कुमारी, नंदन कुमारी, प्रमोद पासवान, प्रदीप कुमार, बिहारी दास, देवानंद कामत, शांति भूषण, उमेश प्रसाद राय, संजीत कुमार, सरिता कुमारी, मो. जैनुद्दीन, सुरेश कुमार राय, अवधेश चौधरी,
प्रदीप पासवान, विवेकानंद झा, अरुण पासवान, सुदर्शन कुमार, रामनाथ पंडित, सुभाष प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, प्रकाश कुमार, हेमंत कुमार, कंचन कुमारी तथा संगीता कुमारी सहित अन्य प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि प्रखंड से जिला स्तर पर चयनित होकर सम्मान प्राप्त करना पूरे शिवाजीनगर के लिए गौरव की बात है।


*अपराध की साजिश रच रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचे चार; जमीन में गाड़कर रखे थे दो पिस्टल और 8 कारतूस – Doorbeen News*
अपराध की साजिश रच रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचे चार; जमीन में गाड़कर रखे थे दो पिस्टल और 8 कारतूस






