व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़े पक्षकारों की बातों को गंभीरता से सुना गया और प्रस्तुत मामलों की बारीकी से समीक्षा की गई।
सुनवाई के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों का नियमानुसार और संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पात्र लोगों को समय पर न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
एसडीओ ने अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने के साथ-साथ पक्षकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों को समय पर राहत उपलब्ध कराना है।


*बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने की पूजा – Doorbeen News*
बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने की पूजा








