व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खेल मैदान में उमंग, खिलाड़ियों में उत्साह और शिक्षकों के प्रति सम्मान के भाव के साथ विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस–2026 एवं शिक्षक दिवस समारोह का आज भव्य एवं गरिमापूर्ण समापन हुआ। 31 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 तक चले इस छह दिवसीय आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं ने खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के निर्देश के आलोक में आयोजित इस खेल महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार रंजन ने की। महाविद्यालय की खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. संगीता के कुशल निर्देशन में आयोजित इस आयोजन ने महाविद्यालय परिसर को पूरे सप्ताह खेलमय बनाए रखा। कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स, क्रिकेट एवं वॉलीबॉल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो एवं पदक प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कबड्डी में विजेता टीम की प्रीति, अंशु, मोना, नुशरत जबीं, नुशरत खातून, मनीषा एवं खुशी को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम की आरुषि, आकृति, सोनम, खुशी, निभा, हैप्पी रानी एवं सुमी को भी प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन में खुशी ने विजेता तथा आकृति ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। दोनों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। खो-खो में विजेता टीम की मोना, कामिनी, शिवानी, सोनम, अंजली, आकृति, आरुषि, नंदिनी एवं आरोही को सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम की पूजा, रितिका, संगिनी, वसुंधरा, पायल, बॉबी, अर्पिता, मुस्कान एवं पायल सिंह को भी प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में सोनी ने स्वर्ण, नंदिनी ने रजत तथा आरुषि ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रौशनी ने स्वर्ण, सोनी ने रजत तथा आरुषि ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

जैवलिन थ्रो में बॉबी ने स्वर्ण, मोना ने रजत एवं निभा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में रौशनी ने स्वर्ण, आरुषि ने रजत तथा अंशु ने कांस्य पदक प्राप्त किया। क्रिकेट की विजेता टीम में अंचल, कंचन, बॉबी, अर्पिता, सोनी, कल्पना, खुशी, खुशी कुमारी, निभा, नमिता एवं कामिनी शामिल रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम की आरुषि, खुशी, पूजा, आशिका, पायल, रितिका, वसुंधरा, चांदनी कुमारी, आकृति एवं अंशु को भी प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।
वॉलीबॉल में विजेता टीम की आरुषि, खुशी कुमारी, पूजा, आकृति, पायल एवं आंचल को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम की निभा, बॉबी, खुशी, रौशनी, सोनी एवं आरुषि को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ ही 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस भी महाविद्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

एनएसएस पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
अपने संबोधन में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार रंजन ने डॉ. एस. राधाकृष्णन को महान व्यक्तित्व बताते हुए उन्हें महान दार्शनिक, शिक्षक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का वाहक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ महाविद्यालय में आयोजित अन्य गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

खेलकूद गतिविधियों के सफल संचालन में डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. एस. एन. ठाकुर ने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय की छात्रा नमिता ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. संगीता ने सभी खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल छात्राओं के भीतर अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, सहयोग एवं संघर्ष की भावना को मजबूत करता है और महाविद्यालय की छात्राओं की खेल प्रतिभाओं को आगे भी निरंतर मंच प्रदान किया जाएगा।

समापन समारोह में डॉ. बीगान राम, डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रोफेसर फरहत जबीं, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. अपूर्वा मुले, डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, डॉ. शालिनी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. काजल श्रीवास्तव, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. आभा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. पर्णम शर्मा, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. कुमारी शबनम, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. श्रीविद्या, डॉ. कुमारी माधवी, डॉ. स्वीटी दर्शन एवं डॉ. बबली कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, सोनी कुमारी, हेमन्त कुमार चौधरी, पी.टी.आई. कंचन राज, कविता कुमारी एवं इन्द देव करन, परमेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से जीवंत बना दिया। खेल मैदान से लेकर पुरस्कार वितरण तक छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस प्रकार खेल प्रतिभा के सम्मान और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता के दोहरे भाव के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस–2026 एवं शिक्षक दिवस समारोह का सफल, भव्य एवं यादगार समापन हुआ।

*जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण, वित्तीय कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा – Doorbeen News*
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण, वित्तीय कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा





