बिथान में घर से 318.769 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 4 सितंबर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिथान थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 318.769 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को करीब 4:40 बजे सूचना मिली थी कि बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी वार्ड संख्या-7 निवासी बजरंगी महतो, पिता स्व. मुसो महतो अपने भाई और घर के अन्य सदस्यों के साथ बाहर से गांजा लाकर घर में रखता है और उसकी बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

घर की तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा

पुलिस टीम ने अंचलाधिकारी बिथान रूबी कुमारी और दंडाधिकारी की मौजूदगी में बजरंगी महतो के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से कुल 318.769 किलो गांजा बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में खुशबू देवी, पति छोटू महतो, गीता देवी, पति बजरंगी महतो, दिव्या भारती, पिता बजरंगी महतो और निधि देवी, पति रामपदार्थ महतो, सभी तेलनी वार्ड संख्या-7, थाना बिथान की रहने वाली बताई गई हैं।

तीन मोबाइल और डायरी भी जब्त

पुलिस ने गांजे के अलावा मौके से तीन मोबाइल फोन और एक डायरी भी बरामद की है। पुलिस अब जब्त डायरी और मोबाइल के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। साथ ही बरामद गांजा कहां से लाया गया था और किन लोगों के सहयोग से इसकी बिक्री की जाती थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में रोसड़ा अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। मामले में पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।

*प्रसिद्ध तबला वादक पं. किशन महाराज की जयंती मनी – Doorbeen News*

प्रसिद्ध तबला वादक पं. किशन महाराज की जयंती मनी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *