व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सरायरंजन के प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को देश के प्रसिद्ध तबला वादक पं. किशन महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि पं. किशन महाराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान साधक थे।
उन्होंने अपने अद्भुत तबला वादन से देश-विदेश में भारतीय संगीत की विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनका जीवन कला, साधना और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को महान कलाकारों के जीवन और योगदान से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए।


इस अवसर पर शिक्षकों ने पं. किशन महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। छात्र-छात्राओं ने भी उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानीं और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
मौके पर वरीय शिक्षक त्रिभुवन शर्मा, राज कुमार, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी, शुभम कुमारी, सृष्टि सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


*राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 151 कुंवारी कन्याओं ने लिया हिस्सा, वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हुआ माहौल – Doorbeen News*








