पूसा प्रखंड-अंचल कार्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 3 सितंबर। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पूसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

समय पर मिले सरकारी सेवाओं का लाभ

एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को सभी आवश्यक सरकारी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर, सुगमता और पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भी निर्देश दिया।

*मुसहरी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन, 23 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी – Doorbeen News*

मुसहरी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन, 23 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *