सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और अग्निशमन इंतजामों का लिया जायजा, निर्वाचन आयोग के SOP का सख्ती से पालन करने का निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 3 सितंबर। निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों और ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गोदाम की सुरक्षा से लेकर निर्वाचन उपकरणों के रख-रखाव तक की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रवेश और निकास व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं की जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखा गया है या नहीं।

SOP के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित SOP (Standard Operating Procedure) के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन उपकरणों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा।

सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। अग्निशमन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

पारदर्शी चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण

डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में ईवीएम एवं वीवीपैट का सुरक्षित भंडारण और निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग के दिशा-निर्देशों और SOP के अनुसार गोदाम की सभी व्यवस्थाएं हमेशा दुरुस्त रखी जाएं।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार वर्णवाल, अग्निशमन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

*बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण – Doorbeen News*

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *