व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी ने बुधवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अख्तियारपुर गांव जाकर एक दुष्कर्म पीड़िता के स्वजनों से मिले और हाल-चाल जाना। वहीं गांव स्थित मध्य विद्यालय की खेल मैदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।


इसके अलावा उन्होंने सुभाष चौक स्थित जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। मौके पर युवा जदयू के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, संजय कुमार राय, गौतम गोस्वामी, रामलाल झा, अगम कुमार गुप्ता सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


*पतैली में 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध – Doorbeen News*
पतैली में 132 केवी हाई वोल्टेज टावर लाइन लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध








