POSH अधिनियम के प्रावधानों, महिलाओं के अधिकार और शिकायत प्रक्रिया की दी गई जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर निजी स्कूल, समस्तीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर समीर कुमार एवं सचिव मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने की। इस दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (POSH Act) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिलाओं के कानूनी अधिकार, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और कार्यस्थल पर गठित आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम में अमित कुमार वर्मा, सचिव आशा सेवा संस्थान सह सदस्य, स्थानीय समिति POSH, महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक महिला को अपने कानूनी अधिकारों के साथ शिकायत की प्रक्रिया की भी जानकारी होनी चाहिए।

पैनल अधिवक्ता कुमारी निर्मला राय ने POSH अधिनियम के कानूनी प्रावधानों और शिकायत प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कानून में किए गए प्रावधानों की जानकारी दी।

विद्यालय के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने कहा कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से मिली कानूनी जानकारी को कर्मचारियों के लिए उपयोगी बताया।

प्रतिभागियों की शंकाओं का किया समाधान

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कानूनी सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

मौके पर पप्पू यादव, टीम लीड जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर, रवि उपाध्याय, एडमिन ऑफिसर, पीयूष मिश्रा, सहायक एडमिन ऑफिसर, मुरारी, एचओडी म्यूजिक, दीप्ति कुमारी पीएलवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया

*मन की बात: पीएम स्वनिधि योजना में महिलाओं की भागीदारी, नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान का किया उल्लेख – Doorbeen News*

मन की बात: पीएम स्वनिधि योजना में महिलाओं की भागीदारी, नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान का किया उल्लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *