मन की बात: पीएम स्वनिधि योजना में महिलाओं की भागीदारी, नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान का किया उल्लेख

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 30 अगस्त 2026। जिला मुख्यालय के हरपुर ऐलौथ स्थित बूथ संख्या-130 क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन को सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पीएम स्वनिधि योजना में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए बताया कि योजना के लाभार्थियों में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयोगों की भी सराहना की।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने नशामुक्त विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए युवाओं से नशे और ड्रग्स से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब लोग किसी स्थान को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं तो उस स्थान की पहचान ही बदल जाती है।

विधायक ने की सहभागिता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता विजय सिंह, भाजपा नेता ललन पाठक, दीपक सत्यार्थी, अनिल कुमार, जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

*नेपाल में उत्पन्न त्रासदी के बीच वापस भारत लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल सहायता सहित समुचित सहयोग के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा की गयी विशेष व्यवस्था  – Doorbeen News*

नेपाल में उत्पन्न त्रासदी के बीच वापस भारत लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल सहायता सहित समुचित सहयोग के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा की गयी विशेष व्यवस्था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *