व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सेवा को प्राथमिकता देते हुए नेपाल में उत्पन्न त्रासदी के बीच नेपाल से लौटकर भारत लौटने के बाद महाराष्ट्र की ओर जाने वाले 106 यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने एवं आरामदायक रेल यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। सड़क मार्ग से आज सुबह पटना जंक्शन पहुंचे इन यात्रियों को 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से पटना से नागपुर के लिए रवाना किया गया।


अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए यात्रियों की आवश्यकताओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया। यात्रियों के पटना जंक्शन पहुंचते ही पहले से ही तैयार दानापुर मंडल की वाणिज्य, आरपीएफ एवं मेडिकल टीम पूरी तत्परता के साथ सहायता में जुट गई। ट्रेन के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों को नाश्ता, पानी, चाय एवं स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गयी ।

विदित हो कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बीच भारत लौट रहे यात्रियों की सुगम वापसी के लिए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पटना में इन यात्रियों के लिए 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोच लगाए गए। साथ ही, टिकट उपलब्ध कराने के लिए रात से ही अतिरिक्त स्पेशल टिकट काउंटर की व्यवस्था कर दी गई थी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों ने भी रेलवे के इस प्रयास को सकारात्मक रूप से लेते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।


*शिवाजीनगर में फरियादियों के मामलों की सुनवाई व निष्पादन – Doorbeen News*






