व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। शहर में लगातार लग रहे जाम और निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित आरओबी पर 28 अगस्त से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत मगरदही घाट की ओर से आने वाले वाहनों को आरओबी से होकर गुजरने की अनुमति होगी। वहीं, समाहरणालय की ओर जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से बाईं तरफ मुड़कर भोलाटॉकीज की ओर से आगे जाना होगा।
एसडीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने किया निरीक्षण
गुरुवार को समस्तीपुर सदर एसडीओ राकेश कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी अश्विनी चौबे ने आरओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
शहर में लगातार लग रहे जाम से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए फिलहाल पुल पर वन-वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे पुल पर वाहनों का दबाव कम होगा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में मदद मिलेगी।
6 जुलाई से बंद था आरओबी
बता दें कि मरम्मत कार्य के कारण समस्तीपुर आरओबी को 6 जुलाई से बंद किया गया था। काम पूरा होने के बाद 14 अगस्त की शाम से पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया, लेकिन पुल से निर्माण सामग्री और मशीनें पूरी तरह नहीं हटाए जाने के कारण जाम की समस्या बनी रही।
आरओबी पर अभी कुछ मरम्मत कार्य बाकी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद दिन के समय जाम की समस्या लगातार बनी रही।


उत्तर बिहार के लिए महत्वपूर्ण है आरओबी
समस्तीपुर का यह आरओबी उत्तर बिहार के लिए महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। इसके जरिए उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। पिछले करीब दो महीने से मरम्मत कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने से वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
28 अगस्त से लागू होने वाली वन-वे व्यवस्था के बाद प्रशासन को उम्मीद है कि पुल और शहर में वाहनों का आवागमन अपेक्षाकृत सुचारू हो सकेगा।

*रोसड़ा में DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी, सुबह-सुबह पहुंची टीम से मचा हड़कंप – Doorbeen News*
रोसड़ा में DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी, सुबह-सुबह पहुंची टीम से मचा हड़कंप









